HomeUttarakhandNainitalदीपावली में हल्द्वानी से पहाड़ के लिए केमू चलाएगा अतिरक्ति बसें

दीपावली में हल्द्वानी से पहाड़ के लिए केमू चलाएगा अतिरक्ति बसें

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | दीपावली पर केमू ने पहाड़ के लिए 50 से अधिक अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा केमू प्रबंधन ने सभी बस मालिकों को बसों को पूरी तरह से फिट रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। दीपावली के लिए कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केएमओयू) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

पहाड़ के लिए केमू चलाएगा अतिरक्ति बसें

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल हल्द्वानी से हर दिन पहाड़ के अलग-अलग शहरों, कस्बों, गांवों के लिए करीब 90 बस सेवाएं चलती हैं। दीपावली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने पहले ही दिल्ली रूट के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बना ली है। वहीं अब केमू प्रबंधन ने भी हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, गरुड़, सोमेश्वर, रानीखेत, चौखुटिया, पिथौरागढ़, बेरीनाग आदि रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। विशेषकर अल्मोड़ा, बागेश्वर और सोमेश्वर रूट पर केमू बसों की संख्या बढ़ेगी। वहीं नैनीताल जिले के अंदरूनी मुक्तेश्वर, धानाचूली, बेतालघाट, गरमपानी, रामगढ़, नथुवाखान, भटेलिया, मौना, ल्वेशाल आदि जगहों के लिए भी बसें बढ़ायी जाएंगी। केमू ने इसके लिए 50 से अधिक बसों को तैयार रखने की योजना बनायी है।

दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। नियमित बस सेवा के साथ ही अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनायी गई है। करीब 50 बसें इसके लिए तैयार रहेंगी, जो यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन रूटों पर भेजी जाएंगी। हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक, केमू

उत्तराखंड : समूह ग के 613 पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments