HomeUttarakhandAlmoraजन्माष्टमी: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आनलाइन ही दिखाया हुनर का कमाल, आनंद वैली...

जन्माष्टमी: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आनलाइन ही दिखाया हुनर का कमाल, आनंद वैली स्कूल की प्रतियोगिता

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंगलवार को आनलाइन फैंसी ड्रेस शो प्रतियोगिता का आकर्षक आयोजन किया। जिसमें प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बेहद उत्साहित होकर बढ़-चढ ़कर हिस्सेदारी की। बच्चे नाना प्रकार की आकर्षक परिधान में सजे और उन्होंने सजधज कर श्रीकृष्ण व राधा के रूप को प्रदर्शित करने का पूरा प्रयास किया। उनका यह प्रयास बेहद सराहा गया। कई बच्चों ने नृत्य के जरिये भी हुनर का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा-2 की कोईना पांडे व कक्षा-3 की नव्या बिष्ट प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के रुद्राक्ष बिष्ट, कक्षा-1 की संध्या टम्टा व कक्षा-3 के करण मिश्रा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे जबकि एलकेजी के भव्य रौतेला व कक्षा-2 के अंशुमन जोशी तृतीय रहे। विद्यालय के प्रबंधक गोपाल बिष्ट व प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक आनलाइन प्रतियोगिता से जुड़े रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments