नैनीताल | नैनीझील में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे करीब तल्लीताल बोट स्टैंड के पास शव तैरता मिला। लोगों ने इसकी सूचना तल्लीताल पूलिस को दी। पुलिस ने मौके में पहुंचकर शव को नैनीझील से बाहर निकाला। जिसके बाद शिनाख्त करने के प्रयास किए गए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। तल्लीताल एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिस कारण शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


