HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के शुभम बने अध्यक्ष

अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल लमगड़ा के शुभम बने अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने जिले में संगठन की ग्रामीण इकाइयों के विस्तार अभियान के चलते आज संगठन की लमगड़ा इकाई के लिए शुभम कपकोटी को अध्यक्ष व संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’ को महामंत्री का दायित्व सौंपा। नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

संगठन जिलाध्यक्ष पवार ने उम्मीद जताई कि नये पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करने व व्यापारी हितों में बेहतर ढंग से कार्य करने में अहम् भूमिका निभाएंगे। इधर लमगड़ा इकाई के गठन पर देवभूमि उद्योग व्यापार के मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर समेत अन्य पदाधिकारियों तथा जिला व नगर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments