HomeAgricultureअयोध्या न्यूज : लौटने लगे महानगरों से घरों को लौटे श्रमिक, बस...

अयोध्या न्यूज : लौटने लगे महानगरों से घरों को लौटे श्रमिक, बस अड्डों पर चहल पहल

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अयोध्या। कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के दौरान दिल्ली और मुंबई से अपने घरों को लौटे लाखों श्रमिकों, कामगारों की वापसी तेजी के साथ शुरू हो गई है।
कोरोना संकट का दौर भयावह होने के बावजूद अयोध्या ही नहीं आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सुल्तानपुर सहित आस-पास के कई जिलों के युवा अब अपने काम पर पुन: वापस लौट रहे हैं। इसकी तस्दीक परिवहन निगम का अयोध्या डिपो कर रहा है। रक्षाबंधन के बाद से दिल्ली और मुंबई की फैक्ट्रियों में काम पर वापस जाने वाले युवाओं की भीड़ यहां देखने को मिल रही है। सप्ताह में तीन बसें संचालित करने वाले अयोध्या डिपो से प्रतिदिन 12 से 15 बसें दिल्ली भेजी जा रही है। सवारियों से खचाखच भरी इन बसों को तभी रवाना किया जाता है, जब बस में बैठे सभी यात्रियों के किराए का भुगतान हो जाता है। ठीक इसके विपरीत कानपुर और लखनऊ रूट पर संचालित होने वाली बसों को सवारियों का इंतजार करना पड़ रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन दिल्ली अतिरिक्त बसें भेजी जा रही है। सोमवार को शाम तक 10 बसें रवाना की गई। दिल्ली जाने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है, आवश्यकता के अनुसार बसों को रवाना किया जा रहा है।

कोविड हेल्प डेस्क पर छह रुपये में मास्क
रोडवेज पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर छह रुपये में मास्क की बिक्री की जा रही है। एआरएम महेश कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं रहता है, उनसे मास्क पहन कर ही यात्रा करने का अनुरोध किया जा रहा है। बिक्री किया जा रहा मास्क कानपुर स्थित सेंट्रल वर्कशाप में निगम कर्मियों की ओर से तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments