HomeUttarakhandAlmoraक्वारब : आप जागते रहिए, हुक्मरान सो रहे हैं ! वीडियो में...

क्वारब : आप जागते रहिए, हुक्मरान सो रहे हैं ! वीडियो में देखिए भयानक मंजर

ADVERTISEMENTS

क्वारब में बार—बार बंद हो रहा हाईवे

सीएनई रिपोट, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा—ह​ल्द्वानी हाईवे में ​सड़क चौड़ीकरण का जनता को कितना लाभ मिला यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन पहाड़ों को खोदकर जिस तरह से खोखला कर दिया गया है, वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

दुर्भाग्य से सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों व तथाकथित जनप्रतिनिधियों ने इस पर स्थायी चुप्पी साध रखी है। विकास से हो रहे विनाश का सबसे बड़ा उदाहरण अल्मोड़ा—नैनीताल जनपद का सीमावर्ती क्षेत्र क्वारब है, जहां आए दिन पहाड़ दरकने से सड़क जाम हो रही है। रोजाना पहाड़ से मलबा गिर रहा है। बरसात होने पर स्थिति और भयानक हो जाती है।

क्वारब में बार—बार बंद हो रहा हाईवे
क्वारब में बार—बार बंद हो रहा हाईवे

बीते तीन रोज से क्वारब पुल के पास बार—बार पहाड़ दरक रहा है। सड़क धंस रही है। बार—बार सड़क मार्ग बंद करना पड़ रहा है। यात्रियों की भारी फजीहत हो रही है। आम जनता यह सवाल कर रही है कि यह हालात काफी समय से चल रहे हैं। इसके बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आम जनता की परेशानियों से तो जैसे हुक्मरानों को कुछ लेना—देना ही नहीं रह गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments