HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोला जाए गौला...

हल्द्वानी : हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोला जाए गौला पुल – कमिश्नर दीपक रावत

हल्द्वानी | आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गौलापुल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण कर हल्के वाहनों के लिए 20 दिनों के भीतर गौला पुल पर यातायात प्रारम्भ करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिये।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आयुक्त रावत ने गौलापुर के पास अप्रोच सडक, गौलापुल एवं अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में गौलानदी से हुए भू-कटाव का निरीक्षण किया कर सिंचाई, एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारियों के दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये। गौला पुल के पास हल्द्वानी की ओर अप्रोच रोड भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर लोनिवि द्वारा स्टीमेट तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही शासन स्तर पर प्रेषित कर धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। गौला पुल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने एनएचएआई के अधिकारियों को 20 दिनों के भीतर हल्के वाहनों हेतु 24 घंटे कार्य कर यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिये।

इसके उपरान्त आयुक्त दीपक रावत ने अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में भू-कटाव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया। मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल ने बताया स्टेडियम की सेफ्टी वॉल हेतु स्टीमेट बना दिया गया। उन्होंने कहा गौला में चुगान सुपरविजन के तरीके से तकनीकी तौर पर किया जायेगा ताकि नदी का फ्लो बीच हो जिससे कटाव होने से बचा जा सकेगा। उन्होने कहा जिस विभाग की भूमि है भू-कटाव से भूमि को बचाना प्राथमिकता है इसके लिए दीर्घकालिक कार्य करने होगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपदा से बचा जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरा मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, आर.एम. वनविभाग मयंक शेखर झा, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्विकी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ ही लोनिवि, सिंचाई एवं एनएचएआई के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments