HomeUttarakhandAlmoraमुख्य नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी

मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी

सीएनई डेस्क। मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर व पूर्व एसडीएम विवेक राय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त आईडी से कोई शातिर लोगों को ​​फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद मैसेज भेज रहा है। जिसमें किसी बहाने रुपयों की डिमांड की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के अनुसार काशीपुर नगर निगम के आयुक्त एसडीएम विवेक राय पूर्व में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और अल्मोड़ा में एसडीएम के अलावा काशीपुर गन्ना संस्थान में गन्ना उपायुक्त रह चुके हैं। उनकी एक तेज तर्रार और ईमानदार अधिकारी के रूप में विशेष पहचान है। इन दिनों वह काशीपुर में मुख्य नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

Vivek Rai (PCS) के नाम से बनी फर्जी आईडी

इस बीच उनकी किसी ने एक फेक फेसबुक आईडी बना ली। उस आईडी से लगातार लोगों को मित्रता के लिए आग्रह किया जा रहा है। जब कोई इस आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेता है तो उसे नकली विवेक राय की ओर से फेसबुक पर्सनल मेसेज भेजा जाता है।

जिसमें सामने वाला शख्स कहता है कि एक सीआरपीएफ का जवान उनका मित्र है। उसका ट्रांसफर्र हो गया है और वह कमरा शिफ्ट कर रहा है। साथ ही तमाम सामान बहुत सस्ते दामों पर बेच रहा है आप वह सामान सस्ते में खरीद सकते हैं। फिर एक अंजान नंबर से कॉल आनी शुरू हो जाती है। यदि कोई व्यक्ति यह कॉल उठा ले तो उसे कथित सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार अपने जाल में फंसा लेता है। सस्ते में सामान खरीदने के चक्कर में लोगों का एकाउंट तक साफ हो सकता है।

​नगर आयुक्त ने कहा कार्रवाई करेंगे

इधर इस मामले में सीएनई की ओर से मुख्य नगर आयुक्त काशीपुर के मोबाइल नंबर पर बात की गई। आयुक्त विवेक राय ने बताया कि उन्हें इस बारे में पता चल चुका है कि कोई उनकी फर्जी आईडी बनाए है। वह अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि इस तरह के बहकावे में न आयें तथा ऐसी फर्जी आईडी ब्लॉक कर दें।

जालसाज ने लॉक कर ली है फेसबुक प्रोफाइल

आज शनिवार दोपहर से इस फर्जी आईडी बनाने वाले व्यक्ति ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल लॉक कर ली है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसे होने वाली कार्रवाई के विषय में कुछ अंदेशा हो गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments