HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : PWD का सहायक अभियंता दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा...

हल्द्वानी : PWD का सहायक अभियंता दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

हल्द्वानी | विद्युत यांत्रिक खंड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को विजिलेंस की टीम ने 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल ने बताया कि एक ठेकेदार ने शिकायत दर्ज की थी कि उसकी ओर से विद्युत यांत्रिकी खंड लोनि. विभाग भीमताल में कोटेशन कार्यादेश के आधार पर तीन लाख रुपये का कार्य उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया था। इसके भुगतान के एवज में सहायक अभियंता 10,000 रुपये मांग रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान के हल्द्वानी सेक्टर के निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियंता लोनिवि के कार्यालय परिसर से सहायक अभियंता दुर्गेश पंत को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद टीम की ओर से अभियुक्त के कार्यालय और आवास की तलाशी और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार देने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments