हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान दि मास्टर्स स्कूल पनियाली के बच्चे, घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहें है साथ ही अपने अध्यापकों के साथ ऑनलाइन माध्यमों से हमेशा संपर्क में बने हुए है, इस दौरान विद्यालय के सभी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिव एक्टिविटी भी कर रहें है और विद्यालय के सीनियर बच्चे जूनियर बच्चों को वीडियो के माध्यम से, क्रिएटिव एक्टिविटी के लिए भी प्रेरित भी कर रहें है। इसी क्रम में आज कक्षा 11 की साइंस की छात्रा स्वेता आगरी ने घर में रहकर, क्राफ्ट और क्रिएटिव एक्टिविटी से सम्बंधित एक वीडियो बनाकर उसके फायदे बताये तथा जूनियर बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से संपर्क कर प्रेरित किया और बच्चों को बताया कि घर में रहकर समय का प्रयोग पढ़ाई और एक्टिविटी से सम्बंधित कार्य में लगाना चाहिए।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


