HomeNationalहिमेश रेशमिया के पिता का निधन

हिमेश रेशमिया के पिता का निधन

Himesh Reshammiya Father Vipin Reshmmiya Passed Away | बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया। वे 87 साल के थे। विपिन को पिछले कुछ समय से सांस लेने में परेशानी हो रही थी और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

18 सितंबर को रात 8:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार आज (19 सितंबर को) मुंबई के ओशिवारा क्रिमेटोरियम में होगा। विपिन रेशमिया के परिवार ने एक स्टेटमेंट में उनके निधन की पुष्टि की और लिखा, बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया है। वे एक बेहतरीन इंसान थे जिन्होंने अपनी मौजूदगी से हमारी जिंदगी को रोशन किया।

फिल्म प्रोड्यूसर-कंपोजर थे विपिन रेशमिया

​​​​​​​विपिन रेशमिया फिल्म प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर थे। उन्होंने ‘द एक्सपोज’ (2014) और ‘तेरा सुरूर’ (2016) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं। उन्होंने ‘इंसाफ का सूरज’ (1990) नाम की एक फिल्म के लिए भी म्यूजिक तैयार किया था, जो रिलीज नहीं हो पाई। साल 2021 में हिमेश ने ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर खुलासा किया था कि उनके पिता ने एक शानदार गाना बनाया था, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था, लेकिन ये गाना कभी रिलीज नहीं हो पाया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments