HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत...

रानीखेत : धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 137 वां जन्म दिवस

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। नगर में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 137 वां जन्म दिन समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

ADVERTISEMENTSAd Ad
रानीखेत : धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 137 वां जन्म दिवस
रानीखेत : धूमधाम से मनाया गया भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 137 वां जन्म दिवस

उल्लेखनीय है की भारत रत्न पं गोविन्द बल्लभ पंत की 137वीं जयंती के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद व कैंट छावनी के अधिसाशी अधिकारी कुनाल रोहिला द्वारा पं गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में पंत के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए पंडित गोविंद बल्लभ पंत को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरी था। उन्होंने महिलाओं, किसानों सहित हर वर्ग के लिए कार्य किया। कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए प्रेरणा लेने का दिन है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल सती ने कहा कि पंत ने गृहमंत्री रहते हुए हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने का कार्य किया। यहां बता दें की पंत की जयंती स्मृति पर चित्र कला पेंटिंग प्रतियोगिता हर वर्ष की भांति इस बार भी की गई।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत गीत तथा देश भक्ति गीत के साथ हुआ। बाद में मुख्य लोगों द्वारा स्कूली बच्चों को पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूलों में विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, वीर शिवा, आर्मी स्कूल, छावनी इंटरमीडिएट कालेज, रानीखेत इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, स्प्रिंग फील्ड स्कूल ने प्रतियोगिता में अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में छावनी परिषद के एकल सदस्य मोहन नेगी, नंदा देवी महोत्सव के अध्यक्ष अंशुल शाह, कैलाश पांडे, हरीश लाल शाह, व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप गोयल, अगस्त शाह, अजय प्रताप, उमेश भट्ट, खजान पांडेय, मुकेश शाह, अभिषेक कांडपाल, आनंद अग्रवाल, खीमानंद जोशी, राजेंद्र पंत, संजय पंत, गौरव भट्ट, गौरव तिवारी, सोनू सिद्दीकी , प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन दीपक पंत ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments