रुद्रपुर : पुलिस कर्मचारी ने पत्नी के साथ मारपीट की, एसएसपी ने किया निलंबित

0
हल्द्वानी : तीन दिन में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, अब चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल इसलिए हुए सस्पेंड
सांकेतिक फोटो

रुद्रपुर | ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में कानि. गोविन्द आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान किसी पीड़ित, फरियादी, वादी या महिला के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता करता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।


ADVERTISEMENTS

 

ADVERTISEMENTS