HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : सल्ट पीड़िता के परिजनों से मिले कांग्रेसजन, कहा न्याय दिलाकर...

रानीखेत : सल्ट पीड़िता के परिजनों से मिले कांग्रेसजन, कहा न्याय दिलाकर रहेंगे

ADVERTISEMENTS

गांधी चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन

रानीखेत। सल्ट की एक नाबालिग बालिका से रेप प्रकरण का मामला प्रकाश में आने के बाद सियासत पूरे उफान पर है। आज कांग्रेसजनों ने पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर गांधी चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इससे पूर्व उन्होंने पीड़िता के परिवार से रानीखेत सिविल हॉस्पिटल में मुलाकात की। जहां पीड़िता परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़िता परिवार को विश्वास दिलाया कि उनके साथ कांग्रेस पार्टी कोई अन्याय नहीं होने देगी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने मंडल अध्यक्ष को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घिनोने अपराध के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही चाहिए। विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, उपसचिव विनीत चौरसिया, ज़िला पंचयात प्रतिनिधि हेमंत सिंह रौतेला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवाण, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, कंचन आर्या, बसंती डोरीयाल पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, चंदन बिष्ट, पंकज गुरुरानी, एससी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता ललित मोहन आर्या, सुरेंद्र पवार, जीतन जायल, रमेश पंत आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments