HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड में बिजली और महंगी नहीं होगी, UPCL की पुनर्विचार याचिका खारिज

उत्तराखंड में बिजली और महंगी नहीं होगी, UPCL की पुनर्विचार याचिका खारिज

8. 54 फीसदी (63 पैसे प्रति यूनिट) बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था

देहरादून | उत्तराखंड में बिजली और महंगी नहीं होगी। विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल के बिजली दरों में बढ़ोतरी की पुर्नविचार याचिका को खारिज कर दिया है। यूपीसीएल ने आयोग में 63 पैसे प्रति यूनिट बिजली बढ़ोतरी के लिए पुनर्विचार याचिका दायर की थी। विद्युत दरों में बढ़ोतरी के लिए UPCL ने 919 करोड़ की वसूली का आधार बनाया था। कहा था कि, यूपीसीएल को बाजार से विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली खरीदनी पड़ रही है। इसलिए बिजली दलों में 8. 54 फीसदी (63 पैसे प्रति यूनिट) की बढ़ोतरी की जाए। लेकिन आयोग ने यूपीसीएल की इस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

आयोग ने उपभोक्ताओं से मांगे थे सुझाव

आयोग ने यूपीसीएल की याचिका की स्वीकार्यता पर सीधे कोई निर्णय लेने के बजाय उपभोक्ताओं और हितकारों से सुझाव मांगे थे। उपभोक्ताओं ने प्रदेश भर से इसके विरोध में यूपीसीएल को अपने सुझाव दिए। 8 अगस्त तक बड़ी संख्या में आयोग को बिजली दलों में बढ़ोतरी न करने के सुझाव मिले। 12 अगस्त को भी नियामक आयोग की ओर से इस पर जनसुनवाई हुई। जिसमें उपभोक्ताओं ने महंगी बिजली से आजादी की जरूरत बताई। जनसुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि UPCL की याचिका पुनर्विचार लायक नहीं है।

इसी साल अप्रैल में हुई थी 6.92% की बढ़ोतरी

बता दे कि अप्रैल 2024 में ही उत्तराखंड में बिजली दरों में 6.92% तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 49 पैसे प्रति बिजली बढ़ाई गई थी। अघरेलू उपभोक्ताओं के लिए 69 पैसे, पब्लिक यूटिलिटी के लिए 66 पैसे, प्राइवेट ट्यूबेल के लिए 27 पैसे, एलटी इंडस्ट्री के लिए 64 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए 75 पैसे, रेलवे के लिए 54 पैसे, समेत अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी विद्युत दरों में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद यूपीसीएल ने फिर से 8.54 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा था।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments