HomeBreaking Newsयात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की ट्रेनों का संचालन 29 अगस्त...

यात्रीगण ध्यान दें : इस रूट की ट्रेनों का संचालन 29 अगस्त तक रहेगा बाधित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई डेस्क। रेल मुख्यालय ने एक जरूरी अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि लक्सर, रुड़की और हरिद्वार से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 29 अगस्त तक बाधित रहेगा। दिल्ली और पंजाब रूट की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद मंडल में गजरौला-हापुड़ और बिजनौर यार्ड में चल रहे काम के कारण रेल मुख्यालय ने रोज साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक दिया है। इस समय रेलवे के सभी मंडलों में रेलवे ट्रैक और सिग्नल सिस्टम को अपडेट करने के अलावा स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। अभी मुरादाबाद में गजरौला, हापुड़ और बिजनौर यार्ड में एफओबी (फुटओवर ब्रिज) पर गार्डर रखे जा रहे हैं। कार्य के दौरान कर्मियों की सुरक्षा को लेकर 29 अगस्त तक रोज 3.30 घंटे का ब्लॉक मंजूर हुआ है। ब्लॉक की अवधि में दिल्ली और पंजाब रूट की कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

इस ब्लॉक में डिब्रूगढ़ से लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, काठगोदाम से दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कोटद्वार से दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस और गजरौला से नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन रोज 30 मिनट की देरी से चलेंगी। इनके अलावा सहरसा से अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से 2.30 घंटे, दिल्ली से कोटद्वार सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से 5 घंटे, नजीबाबाद से गजरौला पैसेंजर नजीबाबाद से 2 घंटे और अलीगढ़ से गजरौला पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ से 2 घंटे रिशेड्यूल (निर्धारित समय के बाद) करके चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली, डबल डेकर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदला गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments