HomeUttarakhandAlmoraदेश में संचार व कंप्यूटर की नई क्रांति स्व. राजीव गांधी की...

देश में संचार व कंप्यूटर की नई क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन: कांग्रेस

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा—बागेश्वर में कांग्रेसजनों ने जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया और इस उपलक्ष्य में पार्टी कार्यालय में एक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें स्व. राजीव गांधी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि उन्होंने संचार व कंप्यूटर के क्षेत्र में देश में नई क्रांति लाने का का​म किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अल्मोड़ा: यहां कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि 20 अगस्त 1944 को जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संचार के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का काम किया, जिसका लाभ आज पूरे विश्व को हो रहा है। इतना ही स्व. राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में ही कम्प्यूटर के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित हुए।पंचायत राज का गठन कर नवयुवकों को देश के हरक्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। साथ ही महिलाओं के लिए आरक्षण निश्चित कर उनको भी राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने का मौका दिया। जिससे आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने संचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड्वाल, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी, वरिष्ट कांग्रेसी मनोज जोशी, आईटी प्रकोष्ठ से शरद साह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गीता मेहरा ने किया गोष्ठी में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर अध्यक्ष दीपा साह, प्रताप सिंह सत्याल, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, अमन अंसारी, लता तिवारी, परितोष जोशी, मनोज बिष्ट, दिनेश पिलख्वाल, वैभव पाण्डे, राधा टम्टा, गोविन्द मेहरा, प्रदीप विष्ट, गौरव सतवाल, अमित विष्ट, देवेंद्र कनवाल, विक्रम रावत, रजनी टम्टा, राधा तिवारी, तारा भण्डारी पूनम आर्या, सरस्वती रेवरिया आदि उपस्थित थे।

बागेश्वर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 80वीं जयंती पर भावपूर्वक याद किया। उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में सूचना क्रांति लाने का काम किया। इसके अलावा गरीबी उन्मूलन, विज्ञान व प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति लाने का काम किया। इनता ही नहीं पंचायती राज संस्थाओं को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कवि जोशी, नवीन साह, गोपा धपोला, गीता रावल, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोकुल परिहार, नवीन टम्टा, कुंदन गिरी आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments