HomeUttarakhandAlmoraविरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी

विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी

ADVERTISEMENTS

👉 विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेल वॉक का आयोजन

📌 छयाकारों ने कैमरों में कैद किए शानदार दृश्य

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी अल्मोड़ा द्वारा एक हेरिटेज फोटो वॉक का आयोजन किया गया। वॉक के दौरान अल्मोड़ा कैंट क्षेत्र के देवदार जंगलों से अल्मोड़ा शहर के पलटन बाजार खजांची मोहल्ला होते हुए मल्ला महल के प्रांगण तक छायाकारों ने छायांकन किया।

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेल वॉक का आयोजन
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेल वॉक का आयोजन

गत दिवस 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर छायाकारों ने मुख्य रूप से देवदार के वृक्ष, शहर की प्राचीन इमारतों की काष्ठ कला की बेहतरीन नक्काशियों एवं विभिन्न झरोखों की फोटोग्राफी की। मल्ला महल में रामशिला मंदिर, रानी महल में कुमाऊनी पारंपरिक वेशभूषा पहने ध्रुव रावत, श्रेष्ठा रेकुनी, रेनू गाड़िया एवं संदीप नयाल की फोटोग्राफी की गई।

इस कार्यक्रम में उदय शंकर फोटो ग्राफी अकादमी के सचिव जयमित्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ​अकादमी फोटोग्राफी के माध्यम से अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भारत शाह, मनमोहन चौधरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन चेतन कपूर ने किया।

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेल वॉक का आयोजन
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हेरिटेल वॉक का आयोजन

इस कार्यक्रम में वैभव जोशी, नीरज पांगती, ईशु चौधरी, सारांश मंगोली, नितिन पांडे, रमीज खान, पवन सामंत, बीरेंद्र सिजली, डॉ महेंद्र सिंह मिराल, देवेश बिष्ट, गोकुल शाही, मोहित बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मिराल ने दी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments