HomeBreaking Newsउत्तराखंड : मात्र 09 हजार में बेच दिया ईमान, सहायक महाप्रबंधक घूस...

उत्तराखंड : मात्र 09 हजार में बेच दिया ईमान, सहायक महाप्रबंधक घूस लेते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में काशीपुर रोडवेज डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी 09 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पांडे के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी को शिकायतकर्ता से 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी 03 अनुबन्धित बसों के सुचारु रूप से संचालन के लिये 3,000 रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर नियमानुसार ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज शनिवार को अनिल कुमार सैनी सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राईमरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

आप भी कीजिए भ्रष्टों की शिकायत

यदि कोई अधिकारी आपसे अनुचित रूप से रुपयों की मांग करता है तो आप चुप न बैठें। तत्काल उसकी शिकायत करें। सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर.1064 एवं हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन द्वारा यह अपील आम जनता के नाम जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments