HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : नर्स हत्याकांड का खुलासा, मजदूर ने लूट के बाद किया...

रुद्रपुर : नर्स हत्याकांड का खुलासा, मजदूर ने लूट के बाद किया था दुष्कर्म

Rudrapur News | रुद्रपुर में नर्स की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। नर्स का कंकाल बीते दिनों यूपी की सीमा पर मिला था। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मजदूर धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही बरेली ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके मोबाइल और तीन हजार रुपए लूटे थे। आरोपी ने नर्स का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम कॉलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी कॉलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लॉट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments