HomeUttarakhandBageshwarमौसम विभाग का इन तीन जनपदों में कल भारी से बहुत भारी...

मौसम विभाग का इन तीन जनपदों में कल भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क, देहरादून। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 10 अगस्त शनिवार को कई जनपदों में भारी बारिश की आशंका है। तीन जनपदों के लिए बकायदा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल शनिवार 10 अगस्त को जहां अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी, वहीं तीन जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

टिहरी, देहरादून, बागेश्वर में रेड अलर्ट

जिन ​तीन जनपदों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उनमें देहरादून, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर शामिल हैं। बागेश्वर जनपद के कुछ हिस्सों में 10 व 11 अगस्त को भी भारी बारिश का अनुमान है।

भारी बर्षा का रेड अलर्ट
भारी बारिश का रेड अलर्ट

इन जनपदों में येलो अलर्ट

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में येलो अलर्ट है। हालांकि कहा गया है कि इन जनपदों में भी कल शनिवार को कहीं—कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments