बागेश्वर। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन के अवसर पर बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान ईश्वर से प्रार्थना की गई कि पूरी दुनिया से कोरोना महामारी जल्द से जल्द समाप्त हो। तत्पश्चात वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक बागेश्वर चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्षा बसंती देव, जिला महामंत्री राजेन्द्र परिहार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

