HomeCrimeकिच्छा न्यूज़ : दो ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद, घायल

किच्छा न्यूज़ : दो ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद, घायल

ADVERTISEMENTS

किच्छा। पुलभट्टा थाना अंतर्गत दो ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को फोन पर धमकाने के बाद जानलेवा हमला बोल दिया। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलभट्टा थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल थाना पुलिस ने घटना की जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना पुलिस को दी तहरीर में नगर के वार्ड 11 निवासी फिरोज मलिक पुत्र लइक मलिक ने कहा कि पुलभट्टा थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में उसकी ट्रांसपोर्ट है। ट्रांसपोर्ट के बाहर माल लेकर खड़ी गाड़ियों का निकट स्थित उड़ीसा गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक नरेश कुमार तथा उसके पार्टनर सैयद मियां द्वारा विरोध किया जाता है, इसी विवाद के चलते दो दिन पूर्व देर रात्रि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व विवाद होने के बाद गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोप है कि रात्रि करीब 11:30 बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी बताते हुए धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि मैं अभी जेल से छूट कर आया हूं और तुझे जान से मार दूंगा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विगत रात्रि जब वह ट्रांसपोर्ट के निकट खड़ा हुआ था तो इसी दौरान आरोपी नरेश कुमार, सुखविंदर सिंह व दो अन्य बदमाशों ने उस पर हॉकी, डंडे व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटना में पीड़ित का पैर फ्रैक्चर हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों पर उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी सुखविंदर सिंह के पास अवैध हथियार भी था जिसके द्वारा उसने पीड़ित को धमकाने का काम किया। पीड़ित फिरोज ने जान माल की सुरक्षा करने तथा आरोपियों पर कार्यवाही किए जाने की पुलिस से गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments