HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जल संस्थान संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों को लेकर मुखर

बागेश्वर: जल संस्थान संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों को लेकर मुखर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ नाराज कर्मचारियों का जल संस्थान दफ्तर पर धरना—प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर से मुखर हो गया है। नाराज कर्मचारियों ने जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने विभाग तथा अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मोर्चा के नेता आनंद सिंह मेर के नेतृत्व में कर्मचारी मंगलवार को अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 26 कर्मचारियों के खाते में अप्रैल 2022 से ईपीएफ की राशि नहीं भेजी गई है। इससे कर्मचारी अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार उनके खातों में राशि पहुंच जानी थी, लेकिन उपेक्षा के चलते आज तक राशि नहीं पहुंची है। इनता ही नहीं कुछ कर्मचारियों को चार महीने से वेतन तक नहीं दिया गया है। वेतन के अभाव में कर्मचारियेां को घर चलाना भारी पड़ रहा है। बच्चों की फीस देना और मकानों का किराया देना चुनौती बना है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अध्यक्षता देवेंद्र सिंह बिष्ट व संचालन पूरन चंद्र चौबे ने किया। इस मौके पर कुशल रावत, नवीन चंद्र, कुंदन सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह, गणेश सिंह, जियाउल हक, गोविंद राम, ललित सिंह, हरक सिंह, पूरन रावल, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments