HomeBreaking NewsUttarakhand : इस जिले में 2 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल,...

Uttarakhand : इस जिले में 2 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Uttarakhand News | हरिद्वार जिले में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस संबंध में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के मध्यनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार हरिद्वार कांवड़ मेले में पांच करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार गंगाजल लेने आएंगे। इसी के चलते जनपद में भारी भीड़ रहेगी। हाईवे पर जाम रहेगा। इसलिए जिला प्रशासन ने यह फैलाया लिया है कि आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक हरिद्वार जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

आदेश के मुताबिक…

जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2024 की अवधि दिनांक 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक संचालित है। वर्तमान में जनपद में श्रावण कांवड मेला प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने के तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है। कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द / डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 01 से कक्षा-12 तक के विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 27 जुलाई 2024 से दिनांक 02 अगस्त तक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Uttarakhand : इस जिले में 2 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM का आदेश

इनकम टैक्स पर सरकार का बड़ा फैसला, स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 75 हजार किया, 3 लाख से 7 लाख की कमाई पर 5% टैक्स

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments