HomeBreaking NewsUttarakhand School News : कल सोमवार को इस जिले में स्कूलों की...

Uttarakhand School News : कल सोमवार को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Uttarakhand School News | कल 22 जुलाई को नैनीताल व उधम सिंह नगर जिले में रेड अलर्ट जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हरिद्वार में येलो अलर्ट व पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने, कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों के पास जाने से बचने की चेतावनी दी।

कल सोमवार को स्कूलों की छुट्टी

इसी के चलते ऊधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिगत सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जुलाई (सोमवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

जिलाधिकारी उदयराज सिंह का आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.07.2024 एवं 22.07.2024 को जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत अनेक जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा वर्तमान में जनपद अन्तर्गत एवं पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेगा। अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। Uttarakhand School News

Uttarakhand School News : कल सोमवार को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments