सीएनई रिपोर्टर। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। पहाड़ दरकने के बाद मलबा आया और उसके नीचे छह लोग दब गए।
ADVERTISEMENTS
हादसे के बाद राहत कार्य शुरू किया गया। 03 यात्रियों के शवों को मलबे से निकाल गया। वहीं तीन घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
बता दें कि चीरबासा के पास पहाड़ी से यह मलबा व भारी पत्थर आ गए। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार के अनसार आपदा कन्ट्रोल रूम को आज सुबह 7.30 बजे के करीब यह सूचना प्राप्त हुई थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।