HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कुशाग्र और लावण्य ने हासिल की पहली...

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कुशाग्र और लावण्य ने हासिल की पहली रैंक

CNE ALMORA/नॉलेज एंड अवेयरनेस मैपिंग प्लेटफॉर्म (KAMP) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नैशनल एसेसमेंट फॉर साइंटिफिक टेंप्रामेंट एंड एप्टीट्यूड टेस्ट (NASTA) 2023 में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों कुशाग्र सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक और लावण्य तिलारा ने राज्य स्तर पर पहली रैंक हासिल की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विद्यालय के दोनों प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं। इन दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए KAMP के प्रतिभोत्सव में छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। यह प्रतिभोत्सव वर्ष 2024 के अगस्त-सितम्बर माह में आयोजित किया जाएगा।

KAMP-NASTA को शिक्षा के प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर जूनियर साइंटिस्ट की खोज के लिए बनाया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर 21वीं सदी के कौशलों, विज्ञान एवं तकनीकी और मानविकी के संबंध में ज्ञान और जागरूकता की परख की जाती है।

विधार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी , कम्प्यूटर विज्ञान शिक्षक प्रवक्ता मनोज जोशी एवं अमित बिष्ट सहित विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने हर्ष जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments