HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

लालकुआं : जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत

लालकुआं | बिंदुखत्ता स्थित इंदिरानगर निवासी युवक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विदित रहे कि गत बुधवार की रात को बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी 32 वर्षीय मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे गौशाला में पशुओं को चारा देने गए थे, इसी दौरान उनको जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन मनोज को आनन-फानन में हल्द्वानी एसटीएच अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बता दें कि बरसाती सीजन में सांप के कटाने के मामले आधिक सामने आ रहे है।

डीएम वंदना सिंह ने किया एनएच का निरीक्षण, कोताही पर लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments