हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल मंगलवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Nainital School News | नैनीताल जिले समेत हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गौला, कोसी, शेर नाला और सूर्या नाला समेत तमाम छोटे बड़े नाले उफान पर चल रहे है। जिलाधिकारी वंदना ने बच्चों की सुरक्षा के मध्यनजर कल 9 जुलाई (मंगलवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यानी कल 9 जुलाई को नैनीताल जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने कल मंगलवार को भी भारी बारिश का येलों अलर्ट जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी वंदना का आदेश…

8 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 11 जुलाई तक कही-कहीं भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर (येलों अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। इसके साथ ही विगत दिवसों से जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा से नदी/नालों/गधेरों में हुई जल स्तर में वृद्धि, जलभराव एवं भूस्खलन से मार्गों के बंद होने के कारण आम जीवन भी प्रभावित हुआ है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 जुलाई (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी / अलर्ट को देखते हुए दिनांक 09.07.2024 (मंगलवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल मंगलवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें