HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कोलकाता में पहाड़ के पर्यटन का महत्व समझा रहे 80 वर्षीय...

बागेश्वर: कोलकाता में पहाड़ के पर्यटन का महत्व समझा रहे 80 वर्षीय होटल व्यवसायी

✍️ इंडिया ​टूरिज्म फेयर कोलकाता में पहुंचे उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीडी जोशी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कौसानी के प्रमुख होटल व्यवसायी व उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बीडी जोशी इन दिनों कोलकता में आयोजित राष्टीय टूरिज्म फेयर में पहाड़ के पर्यटन का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। 80 वर्ष की उम्र में श्री जोशी के इस कार्य की युवाओं ने प्रशंसा की है।

भारत सरकार द्वारा 6 से 8 जुलाई तक कोलकाता में इंडिया टूरिज्म फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कौसानी से एकमात्र होटल व्यवसायी बीडी जोशी द्वारा स्टाल लगाकर कौसानी समेत पहाड़ के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जा रही है। उनके द्वारा पहाड़ में सरकार के सहयोग से गांवों में युवाओं द्वारा बनाए गए होम स्टे की जानकारी दी जा रही है इसके साथ ही यहां के मोटा अनाज आदि की जानकारी दी जा रही है।बता दें कि कौसानी में होटल जीतू के स्वामी वर्तमान में 80 साल के हैं तथा कौसानी में पर्यटन व्यवसाय के योगदान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री जोशी इससे पूर्व उत्तराखंड सरकार में उत्तराखंड टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस उम्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की होटल व्यवसायियों ने सराहना की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments