सीएनई रिपोर्टर। हल्द्वानी पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान क्रियाशाला मंदिर के पास से एक स्मैक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी प्रेमपाल उम्र 34 साल पुत्र शिवचरण ग्राम सिंगरा थाना मीरगंज ज़िला बरेली उतरप्रदेश का रहने वाला है। उसके पास से कुल 47.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रवीण तेवतिया (कोतवाली हल्द्वानी), हेड कांस्टेबल एसओजी हेमंत सिंह व कांस्टेबल एसओजी चंदन नेगी तथा हल्द्वानी कोतवाली के कांस्टेबल अनिल जोहरी शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।