HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: रात गुम हुई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

अल्मोड़ा: रात गुम हुई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत रात गुम हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने बालिका को चनौदा से बरामद किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने सोमेश्वर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 29 जून 2024 की रात घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गई और वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 365 भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने पुलिस टीम की और टीम ने गुमशुदा की खोजबीन शुरु की। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाई और अथक प्रयासों से गुमशुदा बालिका को चनौदा (सोमेश्वर) से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र राय व कांस्टेबल कुन्दन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments