HomeBreaking Newsवरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा पंचतत्व में विलीन, शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा पंचतत्व में विलीन, शोक की लहर

✒️ पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दु:ख

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लालकुंआ के वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा का मंगलवार को ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। सांय 4 बजे लालकुंआ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक लोगों के साथ ही पत्रकारों ने दाह-संस्कार में उपस्थित होकर ईश्वर से उमेश राणा की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर पत्रकार उमेश राणा के आकस्मिक निधन पर पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने गहरा दु:ख जताया। साथ ही पत्रकार उमेश की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संगठन के जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह दानू, नगर अध्यक्ष लालकुंआ अजय अनेजा सहित पर्वतीय पत्रकार महासंघ के स्थानीय पत्रकार सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक पत्रकार साथी की आत्मा शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments