HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : कल से बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग

नैनीताल : कल से बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग

भीमताल | देश-विदेश से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने के लिए भीमताल और नौकुचियाताल पहुंचने वाले सैलानियों को 1 जुलाई से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने को नहीं मिल पाएगा। मानसून को देखते हुए पर्यटन विभाग ने 1 जुलाई से पैराग्लाइडिंग के संचालन को बंद करने का फैसला लिया है। जुलाई से सितंबर तक पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

वर्तमान में जिले में 13 जगहों पर पैराग्लाइडिंग का संचालन होता है। सालभर में तीन महीने मानसून सत्र होने के चलते विभाग की ओर से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद रखा जाता है। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि जिले में एक जुलाई से पैराग्लाइडिंग का संचालन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन माह बाद फिर से सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटन अधिकारी ने पैराग्लाइडिंग संचालकों से नियमों का पालन करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments