HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कार्ड के नवीनीकरण की जटिल प्रक्रिया से मुश्किल में श्रमिक

बागेश्वर: कार्ड के नवीनीकरण की जटिल प्रक्रिया से मुश्किल में श्रमिक

ADVERTISEMENTS

✍️ विरोध में पंजीकृत श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की धमकी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को श्रमिक कार्ड नवीनीकरण में खासी परेशानी हो रही है। नई नियमावली ने उनके पसीने छुड़ा दिए हैं। इसके विरोध में श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। नवीनीकरण कार्य में शिथिलता बरतने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

शनिवार को श्रमिक अर्जुन देव के नेतृत्व में श्रम पर्वतन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिले में पंजीकृत श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण होना है, लेकिन जो नियमावली जारी हुई है। उससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। नवीनीकरण प्रक्रिया काफी जटिल बना दी है, जिस कारण उनके कार्डों का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है । उन्होंने प्रकिया सरल बनाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिजौरीझाल निवासी हंसी देवी व गंगा देवी को 2020 से कन्याधन का येाजना का लाभ नहीं मिला है। दोनों श्रमिक कार्यालयों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। वे योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने योजना का लाभ जल्द देने की मांग की है। इस मौके पर प्रेमा देवी, पूजा देवी, सुनीता बोरा, भावना, शीला देवी, हसी देवी, कमला देवी, रघुवर सिंह, शिरोमणि पंत आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments