HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कांग्रेसजनों ने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका

बागेश्वर: कांग्रेसजनों ने प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका

✍️ कांग्रेस ने दो साल का कार्यकाल निराशाजनक बताया

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड में भाजपा के दो साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने निराशाजनक व महिला अपराध से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि इन दो सालों में दुष्कर्म का ग्राफ बढ़ा है और अधिकतर मामलों में भाजपा के नेता ही शामिल रहे हैं। इसी बात को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पुतले का दहन किया।

जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो सालों में हत्या, चोरी, डकैती तथा दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। अंकिता भंडारी, हेमा नेगी तथा पिंकी हत्याकांड का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। बागेश्वर व चंम्पावत भी इससे अछूता नहीं रहा। दुष्कर्म व हत्या के अधिकतर मामलों में सत्ताधारी दलों के नेता रहे हैं। सरकार पुलिस पर दबाव बनाकर लीहपापाती कराती हरी। अपराधी आज खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने सभी मामलों की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, राजेंद्र परिहार, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मसतू, हरीश त्रिकोटी, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडेय,कुंदन गिरी गोस्वामी, संजय रावल, ललित बिष्ट, प्रकाश बाछमी, जयदीप कुमार, कवि जोशी, गोकुल परिहार, अनिल कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments