HomeBreaking NewsNainital : ताल में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

Nainital : ताल में डूबे युवक का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

दोस्तों के साथ घूमने गया एक युवक घर नहीं लौटा, जबकि उसके सभी साथी वापस आ गये। पूछने पर लापता युवक के साथियों ने परिजनों को भ्रामक जानकारी दी। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करी तो उसके तलाब में डूब जाने की घटना का पता चला। आज रेस्क्यू दल ने उसके शव को तलाब से निकाल लिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। ज्योलिकोट में ढकिया ताल में डूबे युवक का शव आज बरामद हो गया है। 23 साल का मोहित गत दिवस ज्योलिकोट घूमने गया था, जहां ढकिया ताल में नहाते वक्त वह डूब गया था।

आज ज्योलीकोट पुलिस व एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान रुद्रपुर निवासी मोहित आर्य के रुप में हुई है।

दोस्तों संग ज्योलीकोट घूमने आया था युवक

जानकारी के अनुसार मोहित कल अपने दोस्तों के साथ ज्योलिकोट घूमने के लिए आया हुआ था। इस दौरान वे नहाने के लिए ज्योलीकोट के ढकिया ताल में चले गए जहां पानी की में डूबने देख उसके साथ आए दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नही हो सके।

मोहित के डूबने के बाद उसके साथ आए 4 युवक किसी को बिना बताए अपने अपने घर लौट गए। जब मोहित घर नही पहुंचा तो परिजनों ने उनसे पूछताछ की तो मृतक के साथ युवकों ने घटना की भ्रामक जानकारी मोहित के परिजनों को दी।

जिसके बाद आज पुलिस द्वारा कढ़ाई से पूछताछ के जाने के बाद घटना की जानकारी जानकारी दी जिसके बाद एसडीआरएफ ने घटना स्थल शव का रेस्क्यू कर झील से निकाला। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments