HomeNationalरील की खुमारी में ब्रेक लगाना भूली लड़की; खाई में गिरी कार,...

रील की खुमारी में ब्रेक लगाना भूली लड़की; खाई में गिरी कार, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

महाराष्ट्र/संभाजीनगर | महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की रील बनाने के चक्कर में ब्रेक लगाना भूल गई और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे हुआ यूं कि वह कार संग 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार की है और लड़की की पहचान 23 साल की श्वेता सुरवासे के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी, तब यह हादसा हुआ। सोमवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लड़की रिवर्स गियर में गाड़ी चला रही थी और गलती से उसने एक्सीलेटर दबा दिया। कार खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

खुतबाबाद पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में सुलिभंजन इलाके में हुई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, युवती कार चलाते हुए वीडियो शूट कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, श्वेता सुरवासे के दोस्त शिवराज मुले वीडियो शूट कर रहे थे, श्वेता गाड़ी चला रही थी। दुर्भाग्य से, जब कार रिवर्स गियर में थी, तो उन्होंने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार पीछे की ओर फिसल गई और क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बचावकर्मियों को उस जगह तक पहुंचने में एक घंटे से ज़्यादा का समय लगा, जहां कार खाई में गिरी थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवती को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments