HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कांग्रेस का नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा: कांग्रेस का नारेबाजी के साथ प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS

✍️ उद्यान विभाग में पौध खरीद में घोटाला प्रकरण को लेकर फूटा गुस्सा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज कांग्रेसजनों ने उद्यान विभाग में पौध खरीद में घोटाले को लेकर कड़ा गुस्सा उगला और प्रकरण को लेकर राज्य सरकार और मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मामले को दबाने का प्रयास किया है, ताकि वह अपने चहेतों को बचा सके।

कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने घोटाला प्रकरण को लेकर आक्रोश जाहिर किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर जब सीबीआई द्वारा जांच हो रही है, तब मामला उजागर ​हुआ कि भाजपा सरकार द्वारा एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों की बंदरबांट की। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा सरकार और मंत्री गणेश जोशी की भूमिका संदेह के घेरे में है। उन्होंने कहा कि अब मंत्री गणेश जोशी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेसजनों ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में सर्वाधित भ्रष्टाचार हो रहा है और उक्त प्रकरण पर उन्हें मंत्री गणेश जोशी को बर्खास्त कर देना चाहिए। साथ ही प्रकरण में लिप्त सफेदपोशों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सेवादल महिला प्रदेश संगठक शोभा जोशी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, परितोष जोशी, रमेश लटवाल, रोहित रौतेला, संजय दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, मनोज वर्मा, वैभव पांडेय, निर्मल रावत, धीरज ग़ैलाकोटी, ललित सतवाल, संदीप जंगपांगी, गोविंद प्रसाद, अनिल नेगी, मदन बिष्ट, गोविंद मेहरा, रुचि कुटोला, एनडी पांडेय, दानिश खान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments