HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन, गदगद स्टॉफ

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन, गदगद स्टॉफ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अपने उच्च शैक्षिक आदर्शों के चलते ​शिक्षा जगत में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर चुके अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार एपीएस अल्मोड़ा ने भारतीय सेना की नॉर्थ कमांड से संबंधित आर्मी वाइव्स वेलफेयर सोसायटी (AWWA)द्वारा आयोजित एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन 2024 जीत लिया है।

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन

ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में वर्चुअल माध्यम से 03 जून से 10 जून 2024 तक हुआ था। इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा सहित आठ अन्य आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

श्रीनगर से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाया पहला स्थान

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल श्रीनगर के प्रतिभागियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की 6 सदस्यीय टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें विद्यालय के राघव पांडे, चितवन पाण्डे, मनीष कांडपाल (कक्षा 12) तथा वैष्णवी जोशी, अनन्या गौतम व गर्व पाण्डे (कक्षा 11) ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जीता एथिक्स बाउल कॉम्पिटिशन

जानिए, क्या है एथिक्स बाउल प्रतियोगिता

उल्लेखनीय है कि एथिक्स बाउल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर नैतिक मुद्दों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहयोगात्मक तर्क-वितर्क और चर्चा द्वारा सर्वोत्तम उपाय तक पहुंचने का गुण विकसित करने का प्रयास किया जाता है। इधर विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सुशील जोशी सहित सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने हर्ष जताया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments