HomeBreaking NewsLive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे शपथ, यह 69 सांसद...

Live : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे शपथ, यह 69 सांसद बनेंगे मंत्री

PM Modi Oath ceremony:  मोदी सरकार तीसरी बार का नारा साकार हुआ और कुछ ही देर में यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। आज ही उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों के दिग्गजों को मंत्री पद की शपथ के लिए फोन जा चुका है। जिनके पास फोन आया है, उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर ली है।

यह विदेशी मेहमान भी पहुंचे —

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में पहुंच रहे हैं।

यह मंत्री लेने जा रहे हैं शपथ —

कुछ ही देर में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित ये मंत्री शपथ लेंगे —

गुजरात
1.अमित शाह
2.एस जयशंकर
3.मनसुख मंडाविया
4.सीआर पाटिल
5.नीमू बेन बंभनिया

हिमाचल
1.जे पी नड्डा

ओडिशा
1.अश्विनी वैष्णव
2.धर्मेंद्र प्रधान
3.जुअल ओरम

कर्नाटक
1.निर्मला सीतारमण
2.एचडीके
3.प्रहलाद जोशी
4.शोभा करंदलाजे
5.वी सोमन्ना

महाराष्ट्र
1.पीयूष गोयल
2.नितिन गडकरी
3.प्रताप राव जाधव
4.रक्षा खडसे
5.राम दास अठावले
6.मुरलीधर मोहोल

गोवा
1.श्रीपद नाइक

जम्मू-कश्मीर
1.जितेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश
1.शिवराज सिंह चौहान
2.ज्योतिरादित्य सिंधिया
3.सावित्री ठाकुर
4.वीरेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश
1.हरदीप सिंह पुरी
2.राजनाथ सिंह
3.जयंत चौधरी
4.जितिन प्रसाद
5.पंकज चौधरी
6.बी एल वर्मा
7.अनुप्रिया पटेल
8.कमलेश पासवान
9.एसपी सिंह बघेल

बिहार
1.चिराग पासवान
2.गिरिराज सिंह
3.जीतन राम मांझी
4.रामनाथ ठाकुर
5.ललन सिंह
6.निर्यानंद राय
7.राज भूषण
8.सतीश दुबे

अरुणाचल
1.किरन रिजिजू

राजस्थान
1.गजेंद्र सिंह शेखावत
2.अर्जुन राम मेघवाल
3.भूपेंद्र यादव
4.भागीरथ चौधरी

हरियाणा
1.एमएल खट्टर
2.राव इंद्रजीत सिंह
3.कृष्ण पाल गुर्जर

केरल
1.सुरेश गोपी
2.जॉर्ज कुरियन

तेलंगाना
1.जी किशन रेड्डी
2.बंदी संजय

तमिलनाडु
1.एल मुरुगन

झारखंड
1.संजय सेठ
2.अन्नपूर्णा देवी

छत्तीसगढ़
1.तोखन साहू

आंध्र प्रदेश
1.डॉ.चंद्रशेखर पेम्मासानी
2.राम मोहन नायडू किंजरापु
3.श्रीनिवास वर्मा

पश्चिम बंगाल
1.शांतनु ठाकुर
2.सुकांत मजूमदार

पंजाब
1.रवनीत सिंह बिट्टू

असम
1.सर्बानंद सोनोवाल
2.पबित्रा मार्गेह्रिता

उत्तराखंड
1.अजय टम्टा

दिल्ली
1.हर्ष मल्होत्रा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments