HomeUttarakhandAlmoraNo Bag Day : AIC में बस्ता रहित रहा आज का दिन,...

No Bag Day : AIC में बस्ता रहित रहा आज का दिन, विविध कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार के आदेशानुसार स्कूलों में माह के अंतिम शनिवार को बस्ता रहित दिवस घोषित है। आज अल्मोड़ा इंटर कालेज, अल्मोड़ा में सत्र 2024-25 का प्रथम बस्ता रहित दिवस/प्रतिभा दिवस का आयोजन हुआ। आज विद्यार्थी बस्ता रहित थे। विद्यार्थियों को गुरुजनों ने जहां उपयोगी ज्ञानवर्धक जानकारी दी वहीं उन्होंने विविध प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTSAd
AIC में बस्ता रहित रहा आज का दिन, विविध कार्यक्रम
AIC में बस्ता रहित रहा आज का दिन, विविध कार्यक्रम

आज शनिवार को कार्यक्रम (No Bag Day)  का उदधाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय रावत के द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा में माल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकरी समस्त शिक्षक एवं छात्रों को प्रदान की।

विद्यालय के प्रवक्ता प्रकाश चंद्र खोलिया ने अपने उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक तथा माध्यमिक कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस दिवस के वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। वरिष्ठतम प्रवक्ता बृज मोहन ने बच्चों को बैंकिंग से संबंधित जानकारी एवं अशोक कुमार रावत प्रवक्ता ने बच्चो को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्रदान की।

प्रवक्ता मनमोहन चौधरी के निर्देशन में विविध कार्यक्रम

विद्यालय के प्रवक्ता मनमोहन चौधरी के निर्देशन में बच्चों को चार सदनों में बांटा गया। प्रथम सदन गोविंद बल्लभ पंत सदन के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। द्वितीय सदन वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सदन के छात्रों ने उत्तराखंड की संस्कृति सें संबंधित मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तृतीय सदन सोबन सिंह जीना सदन के विद्यार्थियों ने विद्यालय में सफाई अभियान में प्रतिभाग किया। चतुर्थ सदन सुंदर लाल बहुगुणा सदन के छात्रों ने विद्यालय परिसर के बाहर साफ-सफाई की।

उक्त कार्यक्रम में प्रवक्ता पिंकी टम्टा, राजेश आर्या, डा० मदन सिंह एवं ममता घींगा तथा सहायक अध्यापक पंकज मेर, सरिता साह एवं राजेंद्र सिंह टाकुली भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments