HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : सीडीओ और एडीएम का बदला तैनाती स्थल, यहां लगी...

बिग ब्रेकिंग : सीडीओ और एडीएम का बदला तैनाती स्थल, यहां लगी ड्यूटी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल और अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के तैनाती स्थल में बदलाव किया है। इन ​अधिकारियों की बद्रीनाथ व केदारनाथ धाम में ड्यूटी लगा दी गई है। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।

सीडीओ अशोक कुमार पाण्डेय व एडीएम पंकज उपाध्याय की नव तैनाती

उत्तराखंड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अशोक कुमार पाण्डेय की जनपद चमोली अंतर्गत बद्रीनाथ धाम में तैनाती रहेगी। वहीं, अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर पंकज कुमार उपाध्याय जनपद रुद्रप्रयाग अंतर्गत केदारनाथ धाम में ड्यूटी देंगे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कहा गया है कि उपरोक्त अधिकारी उक्त तैनाती अवधि में संबंधित जिलाधिकारियों के मार्ग निर्देशन एव पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे। बता दें कि यह फैसला चारधाम यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ के दृष्टिगत लिया गया है।

यहां देखिए आदेश की प्रति —

सीडीओ और एडीएम का बदला तैनाती स्थल
सीडीओ और एडीएम का बदला तैनाती स्थल
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments