HomeBreaking Newsहल्द्वानी से शुरू हुई हेली सेवा बंद, यात्रियों में मायूसी

हल्द्वानी से शुरू हुई हेली सेवा बंद, यात्रियों में मायूसी

CNE DESK/हल्द्वानी से पहाड़ों के लिए चलने वाली हेली सेवा अब बंद कर दी गई है। यात्रियों के लिए यह मायूस करने वाली खबर है।ज्ञात रहे कि हल्द्वानी से पिथौरागढ़, चंपावत और मुनस्यारी के लिए शुरू हुई सेवा अब बंद हो गई है। हेली सेवा संचालित कर रही हेरिटेज एविएशन द्वारा ऑपरेशनल मेंटेनेंस के नाम पर इस सेवा को बंद किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उप जिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा ने बताया कि फिलहाल रखरखाव के लिए इस सेवा को बंद करना पड़ा​ है। जून महीने में फिर से यह सेवा शुरू की जाएगी। गैरतलब है कि बीते 22 फरवरी को हल्द्वानी से यह सेवा शुरू की गई थी। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली शुभारंभ किया था।

हेली सेवा शुरू होने के बाद से तीनों स्थानों के लिए नियमित रूप से यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन अचानक आए फैसले से यात्रियों में काफी मायूसी है। यह सेवा बंद होने से आम लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।चंद घंटों में पूरी होने वाली यात्रा अब सड़क के माध्यम से करनी पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments