HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वीकेंड के चलते ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान, पहाड़ जाने वाले...

हल्द्वानी : वीकेंड के चलते ऐसा रहेगा ट्रैफिक प्लान, पहाड़ जाने वाले ध्यान दें

हल्द्वानी समाचार | वीकेंड के चलते शनिवार और रविवार को पहाड़ जाने वाले यात्री वाहन व आमजन ध्यान दें, इन दो दिन वाहनों के रूट को डायवर्ट करके हल्द्वानी शहर के बाहर से अपने गन्तव्य को रवाना किया जायेगा। वहीं यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी से आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, जहां से सभी को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों/आम जनमानस व वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि हल्द्वानी शहर के वीकेण्ड रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad

■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ कालाढूंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल / लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments