HomeAccidentहादसा : अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी जेसीबी , चालक की...

हादसा : अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी जेसीबी , चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविंदघाट तैया पुल के पास एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठे अन्य व्यक्ति के सड़क पर ही छिटक जाने से जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे में जोशीमठ से आगे पैगा पुल के पास गाबर कंपनी की एक जेसीबी अनियंत्रित होकर अलकनंदा नंदी में जा गिरी। यह जेसीबी बद्रीनाथ से जोशीमठ लाई जा रही थी।

सूचना मिलने पर थाना गोविंदघाट पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार जेसीबी में दो लोग सवार थे जिसमें से दुर्घटना के समय 01 व्यक्ति रोड पर ही कूद गया था जबकि दूसरा व्यक्ति जो जेसीबी ऑपरेटर था, जेसीबी मशीन के साथ नदी में जा गिरा जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लक्ष्मण सिंह ने दिखाई समझदारी, बचा ली खुद की जान

मृतक की पहचान विपिन भट्ट 30 साल पुत्र राधाकृष्ण निवासी ग्राम पोखरी बंगथल चमोली के रूप में हुई है। इस हादसे में उसका साथी लक्ष्मण सिंह 26 साल पुत्र हयात सिंह ग्राम नारंगी, नंदा नगर घाट, चमोली की जान बच गई। चूंकि उसने जेसीबी अनियंत्रित होने पर सड़क पर ही छलांग लगा दी थी।

बता दें कि यह हादसा मगंलवार रात हुआ था, लेकिन घुप्प अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू आपरेशन आज शुरू हुआ। इस दौरान जेसीबी चालक विपिन भट्ट का शव दुर्घटनास्थल पर ही नदी किनारे मिल गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments