HomeUttarakhandAlmoraस्वास्थ्य जागरुकता : होमगार्ड्स ने सूर्य मंदिर कटारमल तक की ट्रैकिंग

स्वास्थ्य जागरुकता : होमगार्ड्स ने सूर्य मंदिर कटारमल तक की ट्रैकिंग

ADVERTISEMENTS

👉 मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास, कचरा निस्तारण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह 2024 के तहत होमगार्ड्स ने विवेकानंद संस्थान से सूर्य मंदिर कटारमल तक ट्रैकिंग की। साथ ही मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास भी किया।

होमगार्ड्स ने सूर्य मंदिर कटारमल तक की ट्रैकिंग
होमगार्ड्स ने सूर्य मंदिर कटारमल तक की ट्रैकिंग

उल्लेखनीय है कि आईपीएस कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स केवल खुराना के दिशा—निर्देशन में मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह 2024 मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद अल्मोड़ा में होमगार्ड्स कमांडेंट नितिन काकेरवाल द्वारा कार्यक्रम की थीम-हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए और अधिक आगे बढ़ना, के दृष्टिगत विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र, रानीखेत रोड़ से कटारमल सूर्य मंदिर तक ट्रैकिंग की।

इसके अलावा सड़क पर बिखरे अजैविक कूड़ा—कचरा को इकट्ठा कराकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया गया। साथ ही कटारमल सूर्य मंदिर के प्रांगण में योगाभ्यास किया गया और मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में वार्ता एवं जागरूकता साझा की गई। इस मौके पर वैत प्लाटून कमांडर विरेंद्र सैनी, पीसी बलवंत, विनोद चंद्र, पूरन सिंह एवं अन्य होमगार्ड मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments