HomeNationalकुरकुरे लाना भूला पति तो मायके चल दी पत्नी, सब समझाते हारे...

कुरकुरे लाना भूला पति तो मायके चल दी पत्नी, सब समझाते हारे !

CNE DESK/यहां एक पत्नी ने अपने पति का घर केवल इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसका पति आफिस से घर लौटते वक्त उसके लिए 5 रुपये वाले कुरकुरे का पैकेट लाना भूल गया। पहले तो इस बात को लेकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया, फिर मायके चल दी। परेशान पति तो दूर अब वह काउंसलर व पुलिस की भी नहीं सुन रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad
कुरकुरे लाना भूला पति तो मायके चल दी पत्नी, सब समझाते हारे !
कुरकुरे लाना भूला पति तो मायके चल दी पत्नी, सब समझाते हारे !

हैरान कर देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। जानकारी के अनुसार यहां थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की का विवाह थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुआ था। इनकी यह शादी साल 2023 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक—ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पत्नी की कुरकुरे खाने की आदत हो गई। यह आदत जब हद से ज्यादा बढ़ गई तो इसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

कुरकुरे का पैकेट लाना क्या भूला, हंगामा कर दिया

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रोज ऑफिस से घर आते समय कुरकुरे का पैकेट लाने को कहती है। एक दिन जब वह कुरकुरे लाना भूल गया तो पत्नी नाराज हो गई। इस बात को लेकर फिर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी नाराज हो कर अपने मायके चली गई। तब से पूरा डेढ़ माह बीत गया, लेकिन वह नहीं लौटी।

हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद भी पत्नी का गुस्सा नहीं थम रहा। हाल ही में वह अपने पति की शिकायत लेकर थाने भी पहुंच गई। जब पुलिस को मामले का पता चला तो इसे परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया।

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार के अनुसार काउंसलिंग के दौरान लड़के ने बताया कि पत्नी ने 5 रूपये के कुरकुरे को लेकर झगड़ा किया। कुरकुरे नहीं दिलाया तो यह अपने मायके चली गई। वहीं, लड़की ने कहा कि पति ने मारपीट की थी इसलिए मायके गई थी।

झगड़े के पीछे का असली कारण कुरकुरे

काउंसलर ने यह भी कहा कि लड़की को कुरकुरे खाने का बहुत शौक है। जो उनके बीच विवाद की असली वजह है। फिलहाल समस्या का समाधान आज तक नहीं निकला है। दोनों को अगली तारीख दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments