HomeBreaking Newsदेहरादून : कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट, 08 गंभीर, कई की हालत...

देहरादून : कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट, 08 गंभीर, कई की हालत बहुत नाजुक

सीएनई रिपोर्टर, देहरादूर। राजधानी देहरादून से एक दहला देने वाली खबर आई है। यहां रायपुर क्षेत्र के किद्दूवाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताया जा रहा है कि यह सैन्य मोर्टार ब्लास्ट है। धमाका होने के बाद 08 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तत्काल पुलिस ने दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिंदा बम फटने से एक व्यक्ति का हाथ उड़ गया है और अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि मालदेवता इलाके के सैन्य फायरिंग क्षेत्र से कबाड़ी मोर्टार उठाकर लाया था। आज दुकान पर जैसे ही कबाड़ी उस मोर्टार को तोड़फोड़ कर रहा था तभी ब्लास्ट हो गया और 08 लोग पूरी तरह से घायल हो गए। पुलिस व फायर टीम मौके जांच पड़ताल में जुटी है। समाचार प्रसारण तक मामले की जांच चल रही थी।

दुकान में ब्लास्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments